Mauni Amavaysa 2023: अगर नहीं कर पाए हैं गंगा स्नान तो करें यह काम

Mauni Amavaysa 2023: आज हिंदूओ का प्रमुख पर्व मौनी अमावस्या है। कहते हैं अगर आज के दिन आप गंगा स्नान करते हैं तो आपको पुण्य मिलता है और आपके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक आज के दिन गंगा स्नान कर जो व्यक्ति पितरों को दान करता है। उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है और माता गंगा की कृपा से उस व्यक्ति के सभी कष्ट नष्ट हो जाते हैं।
लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो आज के दिन गंगा स्नान करने नहीं पहुंच पाते हैं। अगर आप भी उनमें से है कि आप आज के दिन गंगा स्नान करने नहीं पहुंच पाए हैं। तो आपको इन विशेष नियमों को याद करके आज की मौनी अमावस्या का फल प्राप्त करना होगा।
आज के दिन जब आप गंगा स्नान नहीं करते हैं। तो आपको अपने घर पर ही स्नान करना चाहिए और इस मंत्र 
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।। का जाप करना चाहिए।
वहीं स्नान करने के बाद विधि पूर्वक घर मे पूजा करनी चाहिए और ब्राह्मण को दान पुण्य करनी चाहिए। कहते हैं ब्राह्मण के दान से आपके कष्ट दूर होते हैं और आपकी तरक्की के सभी द्वार खुल जाते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *