फोन पर अब Hello बोलना पड़ सकता है भारी, मत उठाना अनजान calls

 

डेस्क। आज के इस आधुनिक युग में साइबर क्राइम पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। साइबर अपराधी आए दिन फ्रॉड के नए नए तरीके ढूंढ लेते हैं। इतना ही नहीं साइबर क्राइम के कुछ ऐसे केस भी पुलिस के सामने आ रहे हैं जो बेहद हैरान करने वाले हैं।

पीड़ित के बिना ओटीपी शेयर किए या फिर जानकारी शेयर के ही खातों से रकम गायब हो जा रही है।अगर आप किसी से चंद सेकेंड फोन पर बातचीत करते हैं उतने में ही खाते से रकम उड़ जा रही हैं। इतना ही नहीं गुड मॉर्निंग, गुड नाइट की इमेज भेजकर भी साइबर अपराधी लोगों को ठग लेते हैं।

अगर आप किसी अनजान मोबाइल नंबर से बात कर रहे हैं तो जरा संभल कर क्योंकि ये एक शातिर साइबर अपराधी भी हो सकता है। जो कि आपके फोन उठाते ही आपके खाते में सेंध मार सकता है।

बता दें कि ऐसा ही एक मामला रूडकी से सामने आया है। जानकारी के अनुसार सफीपुर निवासी उमेश मैन्दोला ने तहरीर देकर बताया है कि 14 जुलाई को 6 बजे के आसपास अज्ञात नंबर से उनके पास कॉल आई थी। कॉल पर 40 से 50 सैकेंड की बीच बातचीत भी हुई थी।जिसके बाद फोन पर एक मैसेज आया। 

इस मैसेज में 27 हजार और 1666 रुपये खाते से निकलने की जानकारी दी गई थी। एसबीआई के पोर्टल पर शिकायत करने पर 1666 रुपये तो रिफंड हो गए पर 27 हजार रुपये खाते में रिफंड नहीं हो पाए।

मामले की जानकारी बैंक और साइबर सेल को दी गई तो कई हैरानी भारी बाते और निकल कर आईं।

पुलिस ने ठगी के केस में एक खाता धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने मामले लो लेकर बताया कि रूड़की क्षेत्र में कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें फोन पर बातचीत करते ही अकाउंट से पैसे निकलने की शिकायत मिलती है।  

उन्होंने बताया कि सिर्फ इतना ही नहीं आजकल कई पीड़ितों को गुड मॉर्निंग और गुड नाइट के इमेज के साथ भी ऐसे लिंक आ रहे हैं जिसके बाद अकाउंट से पैसे कटने की कंप्लेन आतीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *