अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए महाराष्ट्र सरकार और मुंबई महानगरपालिका के द्वारा नए-नए नियम लागू किये जा रहे है

[object Promise]

अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए महाराष्ट्र सरकार और मुंबई महानगरपालिका के द्वारा नए-नए नियम लागू किये जा रहे है परंतु मुंबई के धारावी विभाग में जो कि आशिया खंड की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी मानी जाती है l

सरकारी जमीन पर कब्जा करके कई अवैध निर्माण को अंजाम दिया जा रहा है। इस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष सेवादल के दक्षिण मध्य मुंबई के अध्यक्ष मालिक कलाल ने आवाज उठाई है। कलाल पिछले 2 वर्षों से अवैध निर्माण को लेकर जी/उत्तर विभाग मुंबई महानगरपालिका के कार्यलय के चक्कर काट रहे है।

जी/उत्तर मनपा कार्यालय के सहायक आयुक्त अशोक खैरनार अवैध निर्माण को संरक्षण देकर संबंधित ठेकेदारो एक तरह से मदत करने की कोशिश में लगे है ऐसा सवाल कलाल ने उठाया है। धारावी राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष सेवादल का कहना है कि अगर जल्द से जल्द अवैध निर्माण पर कोई करवाई नही हुई तो कलाल और अन्य पदाधिकारी मनपा कार्यालय के सामने धरना आंदोलन पर बैठ जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *