लखनऊ : 4 करोड़ से संवरेगा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, यूपीआरएनएसएस की टीम ने क‍िया न‍िरीक्षण

[object Promise]

लखनऊ, मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के सौदर्यीकरण किया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने मंदिर परिसर में निरीक्षण किया। इस दौरान यूपीआरएनएसएस विभाग की ओर से मिट्टी का परीक्षण भी किया। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर का लगभग 3 करोड़ 89 लाख की लागत से सौदर्यीकरण  होने जा रहा है।

[object Promise]
बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के चारोंतरफ राजस्थान के बंशी पहाड़पुर का पत्थर रेड सेड स्टोन लगाया जाएगा। दर्शनार्थियों के लिए रेलिंग शेड्स पर्यटकों के बैठने के लिए गार्डेन व बेंच पिछले निकास द्धार पर कांवरियों के लिए स्नान घर व कांवड़ स्टैण्ड की व्यवस्था की जाएगी।

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के चारोंतरफ राजस्थान के बंशी पहाड़पुर का पत्थर रेड सेड स्टोन लगाया जाएगा। दर्शनार्थियों के लिए रेलिंग शेड्स, पर्यटकों के बैठने के लिए गार्डेन व बेंच, पिछले निकास द्धार पर कांवरियों के लिए स्नान घर व कांवड़ स्टैण्ड की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा परिसर में चैतरफा सड़क निर्माण, परिसर के सभी मंदिरों में शेड स्टोन की क्लेडिंग की जाएगी।

मंदिर परिसर की बाउंंड्रीवाल के पास मुख्य मार्ग पर पूजन सामग्री विक्रेताओं के लिए दुकानें आदि का साैंदर्यीकरण किया जाएगा। इसे लेकर विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान यूपीआरएनएसएस एजेन्सी की ओर से मिट्टी का परीक्षण किया गया।

वहीं विधायक के पहुंचने की जानकारी पर क्षेत्रीय महिलांए समस्याओं को लेकर पहुंच गई। जहां विधायक ने उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर महंत लीलापुरी, रामशंकर राजपूत, सौरभ श्रीवास्तव, राजेश शुक्ला, अनिल रस्तोगी, विजय शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *