भारत बनेगा हिन्दू राष्ट्र, सदन में होगा कुछ बड़ा, जिनका रक्त साफ उनको हिन्दू राष्ट्र से प्यार

देश- भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की माग बीते कुछ दिनों से तेज हो गई है। सुर्खियां बटोर रहे धीरेंद्र शास्त्री अलग-अलग समाचार चैनलों पर इंटरव्यू दे रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि उनकी मांग हिन्दू राष्ट्र की है। जब यह मांग पूरी होगी तो वह अखंड भारत की मांग करेंगे।

वहीं अब उन्होंने सनातन बोर्ड की भी मांग की है। धीरेंद्र शास्त्री का कहना है जिसका रक्त साफ है वह हिन्दू राष्ट्र की बात करेगा। सदन में जल्द कुछ बड़ा होगा। हिन्दू राष्ट्र के परिपेक्ष्य में कुछ सुनने को मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा, जिनके मन मे हिन्दू राष्ट्र का भाव है। जिसका रक्त साफ है। जिसके भीतर जुनून है। वह हिन्दू राष्ट्र का समर्थन करेगा। हम हिन्दू राष्ट्र बनवाकर रहेंगे। जिसके खुन में दिक्कत होगी उसे हिन्दू राष्ट्र से समस्या होगी।
हमें इस बात का विश्वास है कि भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित होगा। हम दावा कर रहे हैं जल्द ही भारत में क्रांति आएगी और भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा। सदन में कुछ अब बड़ा होगा। हम सनातनी हैं। हमारा धर्म प्रेम का संकेत देता है। हमारे धर्म ने किसी का दमन या हिंसा करना नहीं सिखाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *