आगामी 30 नवंबर से पूर्व विद्युत बकायेदारों से राजस्व वसूली सुनिश्चित करे- अधीक्षक अभियंता विद्युत

[object Promise]
सुलतानपुर । अधीक्षण अभियंता ने अनूप चंद्रा ने बताया कि प्रबंध निदेशक अपने आगामी दौरे के दौरान राजस्व वसूली की समीक्षा करेंगे। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों एवं अवर अभियंताओं को कड़े निर्देश दिए है कि आगामी 30 नवंबर से पूर्व 05 कि0वा0 एवं रुपया 10 हजार से ऊपर के समस्त बकाएदार उपभोक्ताओं का विद्दुत विच्छेदन करते हुए यथासंभव प्राथमिकी दर्ज कराकर राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने सौभाग्य योजना की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान सरकार की कल्याणकारी सौभाग्य योजना का लाभ जिले के हर पात्र व्यक्ति एवं विद्दुत कनेक्शन से वंचित सभी गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस योजना को जनपद के 14 ब्लाकों के 1214 गांवों को सौभाग्य योजना के तहत ऊर्जीकृत कर लाभान्वित किया गया।   उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ सभी वर्गों के लोगो को दिया जा रहा है। योजना से लाभान्वित होने वाले सरकार की चहुँओर प्रसंशा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्दुत कनेक्शन से वंचित लोगों का सौभाग्य योजना के तहत निःशुल्क कनेक्शन कर लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्दुत विभाग का लक्ष्य है कि जनपद में कोई भी गांव व मजरा विद्दुत न पाने की समस्या से वंचित न रहे, जिसके संबंध में जिले के सभी मा. विधायकों से सहयोग मांगा गया है।  उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आगामी 10 दिसम्बर से पूर्व योजना  से वंचित गांवों व मंजरों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।
योजना से वंचित गॉव एवं मजरों की सूची उपलब्ध कराने हेतु  जनप्रतिनिधियों अनुरोध किया गया है। ताकि 10 दिसम्बर तक जिले को सौभाग्यशाली घोषित किया जा सके।  शासन द्वारा किसी भी शिकायत अथवा जानकारी व योजना से संबंधित कोई भी जानकारी हेतु टोल फ्री नंबर जारी किया गया है , जिसका नंबर 1912, कंट्रोल रूम 8004922015 बजाज प्रतिनिधि 6386900164  है। उक्त नंबरों पर जानकारी अथवा शिकायत की जा सकती है l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *