कांग्रेस को 27 सीटों पर बढ़त, NPP 14 सीटों पर आगे- बीजेपी हुई पस्त

[object Promise]

नई दिल्ली :  मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा सीट के लिए गत 27 फरवरी को मतदान हुआ था  था। जहां आज वोटो की गिनती शुरू हो गई है। राज्य के कुल 18.9 लाख मतदाताओं में से 75 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।

मेघालय विधानसभा चुनाव नतीजे 2018 लाइव अपडेट:

– कांग्रेस-26, एनपीपी-12, बीजेपी 8 सीटों पर आगे, अन्य को 13 सीटों पर बढ़त
– बीजेपी महासचिव और पूर्वोत्तर के प्रभारी राम माधव ने कहा है कि राज्य में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। ऐसे में चुनाव नतीजों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही किसी तरह के गठबंधन पर कोई फैसला लिया जाएगा, उन्होंने कहा कि हम मेघालय में गैर कांग्रेसी सरकार बनाने में सफल होंगे।
– अभी तक पेश हुए रुझानों में कांग्रेस-27, एनपीपी-14, बीजेपी 7 सीटों पर आगे, अन्य को 11 सीटों पर बढ़त
– कांग्रेस-22, एनपीपी-15, बीजेपी+ 6 सीटों पर आगे, अन्य को 13 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।
– अब तक के पेश हुए नजीतों के मुताबिक कांग्रेस-24, एनपीपी-13, बीजेपी+ 6 सीटों पर आगे, अन्य को 14 सीटों पर बढ़त
– कांग्रेस- 18 सीटों पर आगे, एनपीपी को 13 और बीजेपी+ को 5 सीटों पर अब मिली बढ़त।
– यहां बीजेपी के हित के रुझान देखने को नहीं मिल रहे हैं, अब तक के रुझानों में बीजेपी को 3, कांग्रेस  15, एनपीपी के हक में 10 सीटें आई हैं।
– रुझानों के मुताबिक एनपीपी- 11, कांग्रेस- 9 और बीजेपी को 4 सीटों पर बढ़त, अन्य 7 सीटों पर आगे है।
– अब तक के रुझानों में एनपीपी 8 सीट, कांग्रेस 7 सीट, बीजेपी 3 सीट और अन्य  2 सीटों पर आगे
– चुनाव नतीजों में एनपीपी 8 सीट, कांग्रेस 7 सीट, बीजेपी 3 सीट और अन्य  2 सीटों पर आगे
– मेघायल में अभी तक 3 बीजेपी, कांग्रेस 3,  1 एनपीपी व अन्य 2 सीटों  के रुझान सामने आए हैं।
– विधानसभा चुनाव के नतीजों में पहला रुझान  बीजेपी के के पक्ष में आया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *