[object Promise]
पडरौना, कुशीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायिन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए।आतंकियों ने घात लगातार हमले को अंजाम दिया । जिसे लेकर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ भारत देश के लोगों में गुस्सा है। वहीं कुशीनगर जनपद में जगह-जगह लोग प्रदर्शन कर पाकिस्तान परस्त आतंकवाद का पुतला फूंक रहे हैं। पडरौना के युवा व छात्रों ने भी आतंकवाद विरोधी नारे लगाते हुए पडरौना शहर के सुभाष चौक पर आतंकवाद व पाकिस्तान के झंडे को फूंक कर अपना आक्रोश प्रकट किया।
इस तरह जिले के खड्डा में भी सुबाष चौक पर युवाओ ने पाकिस्तान का पुतला फूका और पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाये,सैनिकों के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले से नाराज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं भाजपा नेता पवन राव के नेतृत्व में खड्डा में पाकिस्तान का पुतला फूंका,लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री को पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए । शहीदों की शहादत में अमर रहे और वंदे मातरम के नारे भी लगाए । साथ ही दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया,युवा भाजपा नेता पवन राव ने कहा कि जिस प्रकार से आतंकियों ने कायरता पूर्ण कार्य किया है जिसमें हमारे वीर जवान शहीद हुए हैं।भाजपा आईटी विभाग के आनन्द सिंह ने कहा कि वीर शहीद जवानों की शहादत जाया नही जाएगी।
उन्होंने पीएम मोदी से मांग किया कि आतंकियों को उनकी भाषा में करारा जवाब दिया जाए। कहा ऐसे में सरकार को कोई ठोस कदम उठाने की जरुरत है। इस दौरान आकाश राय,कर्मवीर साहनी,राजेश्वर सिंह,अरविंद रावत,अमित मोदनवाल,चन्दन मद्धेशिया,अतुल राय,विशाल गुप्ता,अंशु वर्मा , अमित गुप्ता,अरविंद पाण्डेय,सोनू पाण्डेय,बलराम चौधरी,अमित सिंह गोली आदि युवा उपस्थित रहे ।
Leave a Reply