Fashion Week: छा गईं अदिति राव हैदरी ब्राइडल लहंगे में….

[object Promise]

फैशन वीक 2019 के दूसरे दिन ऑटम-एडिशन में बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने अपकमिंग फैशन ट्रेंड की झलक दी। इस मौके पर अदिति राव हैदरी ने खूबसूरत लहंगा जिसमें वह किसी दुल्हन से कम नहीं दिख रही थीं।

ग्रीन कलर के इस लहंगे में पूरा गोल्डन वर्क था। जैसा कि पहले भी हम देखते आए हैं कि दुल्हनों के लहंगे में काफी एक्सपेरिमेंट्स चल रहे हैं। लोग सुर्ख लाल लहंगे के बजाय रंगों में एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं साथ ही इसमें कई तरह के फेब्रिक्स भी दिखाई दे रहे हैं। अदिति के इस लुक को देखकर कह सकते हैं कि ग्रीन कलर ब्राइडल लहंगों में एंट्री कर सकता है।

[object Promise]

अदिति का लहंगा काफी हेवी दिख रहा है तो इसके साथ उन्होंने मेकअप न्यूड रखा है। साथ ही कोहनी तक डीप नेक ब्लाइज है जिसके साथ उन्होंने मैचिंग जूलरी कैरी की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *