नई दिल्ली। मुंबई में जमकर बारिश हो रही है, और मॉनसून की दस्तक ने मायानगरी के लोगों की नाक में दम कर डाला है. मुंबई का मौसम बरसात के साथ बहुत सुहाना हो गया है लेकिन बारिश का पानी लोगों को काफी सता भी रहा है. मुंबई की बरसात जहां कुछ लोगों के नाम में दम कर रही है, तो कुछ ऐसे भी हैं जो इसका भरपूर लुत्फ ले रहे हैं. ऐसा ही कुछ मामला मलाइका अरोड़ा की हमशक्ल हिना पांचाल का भी है. हिना पांचाल ने बारिश के इस मदमस्त मौसम का इस्तेमाल अपने हुनर को दिखाने के लिए किया।
हिना पांचाल ने मोहरा फिल्म के गाने ‘टिप टिप बरसा पानी ’ पर डांस किया है. हिना पांचाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे बहुत ही मस्त अंदाज में नाच रही हैं. वैसे भी मलाइका अरोड़ा खान को अपने डांस की वजह से पहचाना जाता है, और हिना पांचाल के डांस में भी कोई कमी नहीं है, और वे बहुत ही कमाल का डांस कर रही है. हिना पांचाल पूरी रिद्म के साथ डांस कर रही हैं, और वो भी अपने घर की छत पर. इसे कहते हैं डांस का क्रेज जो मुंबई की बारिश में भी कायम रहा।
बारिश में भी अपने हॉट डांस से आग लगा रहीं ये बिंदास एक्ट्रेस, देखें वीडियो !
[object Promise]
Leave a Reply