पीलीभीत : भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी ने कराया नामांकन समर्थकों में भारी उत्साह

[object Promise]

पीलीभीत। भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी ने आज शुक्रवार को पीलीभीत पहुंच कर अपना नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी बैभव श्रीवास्तव के समक्ष लगभग दोपहर को प्रस्तुत किया। वरुण गांधी का हैलीकाप्टर पुलिस लाइन में जैसे ही उतरा कार्यकर्ताओं ने जमकर उनके समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान सबसे पहले वरुण गांधी का उनके समर्थकों ने स्वागत किया वरुण पुलिस लाइन से कलेक्ट्रेट नामांकन स्थल पहुंचे।

जहां जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के सामने उन्हीने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान व पूर्व पालिका चेयरमैन प्रभात उनके साथ रहे।इसके बाद बीजेपी प्रत्याशी वरुण गांधी ने शक्तिपीठ माता यशवंतरी देवी मंदिर पहुंचकर माता के मंदिर में माता टेककर उनका आशीर्वाद लिया।

वहीं मंदिर प्रांगण में वरुण गांधी कार्यकर्ताओं से मिले। मंदिर प्रांगण में ही एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। जनता के बीच वरुण ने खुद को ईमानदार बताते हुए सहयोग की अपील की।तय कार्यक्रम के अनुसार वरुण यहाँ से अपने चुनावी रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ हज़ारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे। पूरे नगर में भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *