देश– नया साल आने वाला है। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि साल 2023 में पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट आने वाली है और सरकार टैक्स छूट में कटौती करने जा रही है। जिसके चलते अब पूरे भारत मे पेट्रोल, डीजल के दाम 10 रुपये तक नीचे खिसक सकते हैं।
जानकारी के लिये बता दें क्रूढ ऑयल के दाम 40 फीसदी नीचे गिर चुके हैं। वही अनुमान है कि यह आंकड़ा 50 फीसदी तक पहुंच सकता है। वहीं बुधवार को बंद हुए बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में ढाई फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है जिसकी वजह से दाम 77.17 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं।
वहीं दूसरी ओर डब्ल्यूटीआई के दाम में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 72.01 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं।जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल का यह लेवल एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।आने वाले दिनों में इसमें और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
Leave a Reply