सपा की दूसरी सूची में महिला शक्तियाॅ, डिंपल, उषा वर्मा और डा. पूर्वी का टिकट घोषित

[object Promise]

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दो मिहला प्रत्याशियों का भी एलान किया गया है। इससे पहले शुक्रवार सुबह समाजवादी पार्टी ने संसदीय चुनावों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए 6 नामों का एलान किया था। महिला प्रत्याशियों में हरदोई सुरक्षित से उषा वर्मा व लखीमपुर से पूर्वी वर्मा के नाम घोषित किए गए हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया ट्विटर पर उषा वर्मा, पूर्वी वर्मा व अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजवादी पार्टी सभी के लिए समानता की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए गर्व के साथ 2019 चुनाव के लिए अपने कुछ महिला उम्मीदवारों की घोषणा करती है। महिला दिवस की शुभकामनाएं।

इस ट्वीट में डिंपल यादव भी दिखा रही हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। वैसे अखिलेश यादव भी इसको लेकर पूर्व में बयान दे चुके हैं कि डिंपल भी चुनावी मैदान में उतरेंगी। इससे पहले जारी की गई सूची में मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से मौजूदा सांसद अक्षय यादव, बहराइच से शब्बीर बाल्मीकि, रॉबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल और इटावा से कमलेश कठेरिया को सपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है।

डॉ. पूर्वी वर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री बालगोविंद वर्मा व पूर्व सांसद ऊषा देवी वर्मा की पौत्री व सपा के राज्यसभा सांसद रविप्रकाश वर्मा की पुत्री हैं। उनका भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने जाना लखीमपुर के लिए गौरव की बात है। शहर डॉ. पूर्वी वर्मा को ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलियन पोलिटिकल इनसाइट प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।

डॉ. पूर्वी वर्मा ने एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण करने के बाद प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से मास्टर इन पब्लिक हेल्थ की उपाधि हासिल की। इसके बाद वे पब्लिक हेल्थ में जेएनयू से पीएचडी के साथ सेंटर फॉर अर्बन एंड रूरल डेवलपमेंट के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के सम्मिलित एवं न्यायपूर्ण समाज की रचना के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डॉ. पूर्वी वर्मा 25 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा राज्य के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। जहां पर कई प्रांतों के लोकतांत्रिक समाजवादी राजनेताओं एवं सांसदों से संवाद का होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *