सड़क हादसाः बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
सहारनपुर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि घायल एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है. मरने वालों में 4 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. यह दर्दनाक हादसा गुरूवार को तब हुआ जब तेज रफ्तार कार और बस के बीच एक जबर्दस्त टक्कर हो गई.
रिपोर्ट के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ परिवार सहारनपुर के नुमाइश कैम्प मोहल्ले के रहने वाला है, जो लुधियाना से जन्मदिन की पार्टी मनाकर अपने घर लौट रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार कार थाना कुतुबशेर के अम्बाला हाईवे पर खड़ी टूरिस्ट बस से अनियंत्रित कार टकरा गई. बताया जा रहा है हादसा कार चालक को नींद आने के कारण घटित हुआ.
बताया जाता है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि हाइवे पर खड़ी टूरिस्ट बस की डिग्गी से सामान निकाल रहे एक युवक की टक्कर से मौत हो गई. कार में सवार मरने वालों में माता-पिता और बेटा-बहू शामिल है, जिनकी शिनाख्त मंजू भंडारी, सोमनाथ भंडारी, राजरानी और जगन्नाथ के रुप में की गई है.
Leave a Reply