[object Promise]
पडरौना। पूर्वांचल स्कूल के एसोसिएशन के तरफ से नगर के जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में बैठक हुआ। इसमें बंद पड़े स्कूलों को संगठन के तरफ से खोले जाने की मांग की।
[object Promise]
[object Promise]
अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने कहा विद्यालय बंद होने से नौनिहाल बच्चों के जीवन के साथ उनके भविष्य बर्बाद हो रही है। सरकार को कोरोना के गाइडलाइन को पालन कराते हुए स्कूलों को चालू कराने का आदेश देना चाहिए। पुर्व में कोरोना काल के दौरान से बंद पड़े विद्यालयों के अध्यापकों को कम से कम 10 हजार का मासिक धनराशि सहयोग करने तथा विद्यालयों में लगे विद्युत के बिल को एक वर्ष तक के माफ करने समेत विद्यालय में चलने वाले वाहनों के लोन किस्त को माफ करने की मांग की।
उन्होंने चेताया कि अगर एक सप्ताह के भीतर बंद विद्यालयों को शीघ्र नहीं खोला गया तो वे सड़क पर उतर बड़े स्तर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान बुंदल पांडेय,विनोद यादव,जय सिंह,डीएम मोर्या,समीर आलम,अरुण कुमार, विजय यादव,निरंजन श्रीवास्तव,ऋषिकेश पांडेय,गोविंद कुशवाहा, घनश्याम वर्मा,यशवंत सिं,कृष्ण मोहन पांडेय, राजकुमार कुशवाहा, सर्वेश कुशवाहा,वकील अंसारी,संजय सोनी, जमशेद आलम, निखिलेश विश्वकर्मा, सुनील गुप्ता,जितेंद्र कुमार,सुशील मिश्रा, अंकित कुशवाहा,जितेंद्र मिश्रा,सुशील मिश्रा, अमरेंद्र कुशवाहा, राजकुमार,सुरेंद्रलाल पटेल,हृदेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply