पडरौना,कुशीनगर : जिले के रामकोला क्षेत्र के पकड़ी बन्तिर उर्फ सवनहा में मधुमखियों के काटने से 6 बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताया है। बीमार बच्चे रामकोला ब्लाक के अमडरिया गांव के रहने वाले हैं और वो मेहदीगंज कस्बे के एक निजी विद्यालय में पढ़ने के लिये आ रहे थे। रामकोला क्षेत्र के अमडरिया गांव के बच्चे शुक्रवार की सुबह मेहदीगंज कस्बे में स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने के लिए साइकिल से आ रहे थे।
जैसे ही बच्चे पकड़ी बन्तिर उर्फ सवनहा गांव में पहुचे वैसे ही मधुमक्खियों की झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से शिल्पा शर्मा 12 साल, महिमा 11 साल,नेहा 11 साल, दीपा 12 साल सहित दो और बच्चे बीमार हो गये। गांव वालों के सहयोग से बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामकोला पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।बच्चों का इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। इलाज के बाद उनको देखभाल के लिए रोका गया है।
Leave a Reply