Bhojpuri में मचा तहलका, ‘गैंगस्टर दुल्हनियां’ के ट्रेलर में दिखा बोल्ड अवतार, देखें Video

[object Promise]

Patna. भोजपुरी फिल्‍म गैंगस्टर दुल्हनिया का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें गैंगस्टर दुल्हनिया के किरदार में निधि झा हैं। बालिका बधु, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया में छोटी-छोटी भुमिकाओं में दिख चुकी निझ‌ि धीरे-धीरे भोजपुरी वर्ल्ड में छाती जा रही हैं। कुछ दिनों पहले सरेआम भोजपुरी स्टार पवन सिंह को सरेआम किस कर के चर्चा में आई थीं। लेकिन इस ट्रेलर के आने के बाद वह अपने बोल्ड और धाकड़ अवतार को लेकर चर्चा में हैं।

[object Promise]
gangster-dulhania

लूलिया गाने से चर्चा में आईं निधि झा के धाकड़ एक्शन का साथ देते नजर आ रहे हैं गौरव झा। फिल्म में गौरव एक पुलिस वाले के किरदार में हैं और निधि समाज के बुरे लोगों से सताए जाने के बाद गैंगस्टर की भूमिका में। फिर भी दोनों के भीतर प्यार पनपता है लेकिन सुहागरात के दिन ही निधि उन पर बंदूक तान देती हैं। इन दोनों की कमेस्ट्री के आलवा फिल्म के गाने के बेहद आकर्षक हैं। खास बात यह है कि निर्देशक सुबोध सुमन झा ने झारखंड के खूबसूरत लोकेशन को भी फिल्म का हिस्सा बनाया है।

[object Promise]
gangster-dulhania

इसके अलावा खलनायक की भूमिका में संजय पांडे खूब जम रहे हैं। इसके अलावा डांसर से एक्टर बनीं ग्लोरी मोहंता इस फिल्म में अभिनय के सा‌थ जबर्दस्त डांस करते भी दिखेंगी। इसके अलावा कन्हैया लाल, कौशिक मिश्रा और आर जे राज भी प्रभावशाली भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में संगीत अमन श्लोक ने दिया था और गानों को लिखा प्यारेलाल यादव, अरविंद तिवारी, संतोष पूरी, शेखर मधुकर और अशोक सिन्हा ने हैं। ट्रेलर में ही गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *