नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) – लखनऊ में कई इलाकों में हिंसा , पुलिस चौकी फूंकी

[object Promise]

लखनऊयूपी की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) को लेकर विरोध-प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। लखनऊ के कई इलाकों में हिंसा फैल गई है। उपद्रव के दौरान दो पुलिस चौकी भी जला दी गई, जबकि बाहर खड़े वाहनों को फूंक दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने लखनऊ के डालीगंज इलाके में भी जमकर उत्पात मचाया। इलाके में जमकर तोड़फोड़ और पथराव हुआ। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। उधर, पश्चिमी यूपी के संभल में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया।

लखनऊ के डालीगंज इलाके में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पथराव और तोड़फोड़ की। हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान ठाकुरगंज में फायरिंग भी हुई है। हालांकि इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। प्रदर्शन के दौरान दो पुलिस चौकी को भी निशाना बनाया गया। मदेयगंज के बाद ठाकुरगंज स्थित सतखंडा चौकी फूंकी गई। चौकी के बाहर खड़े वाहनों को भी फूंक दिया गया। खदरा इलाके में भी तोड़फोड़ और आगजनी हुई और यहां उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी।

हिरासत में लिए गए यूपी कांग्रेस चीफ अजय लल्लू
इससे पहले लखनऊ में एसपी और कांग्रेस के नेता विरोध प्रदर्शन करते हुए विधानसभा के मुख्य गेट पेर चढ़ गए। पुलिस को उन्हें वहां से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं केडी सिंह बाबू मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया। यूपी कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

लखनऊ में कई इलाकों में भीषण जाम
नागरिकता कानून पर विरोध प्रदर्शन के चलते लखनऊ में जगह-जगह भीषण जाम लग गया है। प्रदर्शन के चलते हजरतगंज, निशातगंज पुल से लेकर परिवर्तन चौक, हनुमान सेतु तक भीषण जाम लगा हुआ है। भीषण जाम के चलते हजारों लोग फंसे हुए हैं। केडी सिंह बाबू स्टेडियम से डीएम आवास तक प्रदर्शनकारियों की भीड़ इकट्ठा हो गयी ।

केडी सिंह मेट्रो स्टेशन बंद, सुरक्षा कड़ी
इस बीच नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के कारण लखनऊ मेट्रो सेवा बाधित हुई है। यूपी पुलिस के कहने पर केडी सिंह मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। यहां पर ट्रेन नहीं रुक रही है। लखनऊ मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन ने केडी सिंह मेट्रो स्टेशन पर टिकटों की बिक्री बंद कर दी है। इसी के मेट्रो स्टेशन के गेट भी बंद कर दिए गए हैं।

संभल में 2 बसों में आगजनी, पुलिस गाड़ियों में तोड़फोड़
संभल में प्रदर्शनकारियों ने राज्य परिवहन निगम की दो बसों को नुकसान पहुंचाया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने दो बसों में आगजनी की और पुलिस गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। सुपिरिंटेंडेंट यमुना प्रसाद ने बताया कि दोपहर में चौधरी सराय इलाके में एक बस में आग लगा दी गई

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *