भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े पूर्व RBI गवर्नर

देश– राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिन प्रतिदिन आगे बढ़ती जा रही है। यात्रा ने जमीनी स्तर पर न सिर्फ राहुल गांधी को एक गम्भीर नेता के रुप में मजबूत बनाया है। अपितु उन्हें लोगों से व्यक्तिगत रूप से जोड़कर कही न कही कांग्रेस की टूटती सांस में जान डाल दी है।
आय दिन बड़े बडे राजनेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं। वही अब आज भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बने हैं। रघुराम राजन का यू भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना बड़े संकेत दे रहा है।
जानकारी के लिए बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय राजस्थान पहुंच चुकी है। यहां की जनता को भारत जोड़ो यात्रा का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *