350 नशे के इंजेक्शन जब्त लाइसेंस निरस्त करने के आदेश

[object Promise]
रिपोर्टर पंकज कुमार बाजपेयी / रामजी साहू

फतेहपुर: सोमवार को प्रयागराज मंडल के असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग केजी गुप्ता ने कौशांबी, प्रतापगढ़ व जिले की ड्रग टीम के साथ शहर के अलग-अलग तीन मेडिकल स्टोर्स में छापेमारी की। चंदियाना स्थिति विनोद मेडिकल स्टोर से टीम ने नशे के लिए प्रयोग होने वाले 350 इंजेक्शन और इसी के साथ मिलाकर लगाया जाना वाला एबिल 1100 इजेंक्शन बरामद किया है। स्टोर संचालक न तो इनके बिल दिखा पाए और न ही बिक्री का ब्योरा दे पाए। टीम ने इंजेक्शन जब्त करते हुए नमूने जांच के लिए लैब को भेजे और असिस्टेंट कमिश्नर ने स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश दिया है।

इसके बाद टीम ने पत्थरकटा चौराहा स्थिति सेवा मेडिकल स्टोर व करूणा जीवन ज्योति अस्पताल के अंदर बने मेडिकल स्टोर में दवाओं की जांच की। टीम का नेतृत्व कर रहे असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि जिले के कई मेडिकल स्टोर संचालक अधोमानक दवाओं की बिक्री करते हैं, उनके पास करीब डेढ़ दर्जन स्टोर की सूची है, लेकिन जैसे ही जिले में कार्रवाई शुरू की गयी तो इसकी जानकारी चारो तरफ फैल गयी।

अधिकांश मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। जिसके कारण मात्र तीन मेडिकल स्टोर में छापेमारी की गयी। एक पर कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम की नजर जिले में टिकी हुई है, जो भी सूचनाएं मिल रही है उसके आधार पर छापेमारी कर अधोमानक दवाओं की बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *