[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव मिश्रौली में आबकारी व पुलिस टीम ने संयुक्त रुप से छापेमारी कर एक घर में छिपाकर रखी गयी नकली शराब बरामद किया है। मौके से टीम ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया। मामले में महिला समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली पुलिस व आबकारी टीम को सूचना मिली कि मिश्रौली डोल मेला में बेचने के लिए मिश्रौली बाजार के एक घर में नकली शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस व आबकारी विभाग की टीम गांव में पहुंच गई।
आबकारी टीम के इंस्पेक्टर गोपालजी श्रीवास्तव व पुलिसकर्मी बाजार निवासी लक्ष्मण जायसवाल के घर छापेमारी करने पहुंचे,लेकिन उस समय घर पर सिर्फ महिलाएं ही मिलीं। इसके चलते टीम को करीब एक घंटे तक महिला पुलिसकर्मियों के आने का इंतजार करना पड़ा। कोतवाल मिथिलेश कुमार राय महिला पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। तब जाकर टीम घर में घुसकर तलाशी शुरु की। इस दौरान घर के पीछे व जमीन में दबाकर रखे गए 104 शीशी नकली शराब की बरामदगी हुई।
लक्ष्मण की पत्नी लीलावती को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका पति लक्ष्मण फरार हो गया। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि नकली बारकोड के जरिए शराब की शीशी पैक की गई थी। इस मामले में लीलावती जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। लीलावती व उसके पति लक्ष्मण जायसवाल के खिलाफ 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी व आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Leave a Reply