रिपोर्ट मन्नान अहमद
स्वच्छता में दें भागीदारी, दूर भगाएं बीमारी
देवरिया। जनपद में सोमवार को स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारम्भ किया गया। सीएमओ कार्यालय परिसर में मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जीएन (सीडीओ ) ने स्वास्थ्य कर्मियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ते हुए स्वच्छता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन ने कहा कि स्वच्छता के प्रति अगर हर कोई अपनी जिम्मेदारी समझते हुए भागीदारी निभाए तो वह दिन दूर नहीं कि अपना शहर सबसे सुंदर होगा। बीमारियों से बचने के लिए अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने की जरुरत है। उन्होंने स्वयं के शरीर के साथ-साथ अपने घरों से जुड़ी जरूरी साफ-सफाई को करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में स्वच्छता संबंधी किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी।
उन्होंने गीला और सूखा कचरा को अलग करने के लिए सवालों के माध्यम से रोचक जानकारी दी। वही सीएमओ डॉ धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के महत्व समझना होगा और गंदगी न फैलाने का संकल्प लेना होगा। स्वच्छता का सही अर्थ है कि हम अपने शरीर, मन और अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखें, क्योंकि स्वच्छता जीवन के लिए काफी लाभदायक है। वहीँ जिले के सभी प्राथमिक व सामुदायिक केंद्रों केंद्र पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया।
कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ एएन सिंह, डीसीपीएम डॉ राजेश गुप्ता, डॉ संजय चंद, डॉ राजेंद्र प्रसाद, एआरओ राकेश चंद, मनोज उपाध्याय,बृजेश पांडेय, अरविन्द सिंह, अखिलेश जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Leave a Reply