Mohammad Zubair: जाने कौन है मोहम्मद जुबैर जिन्हें कहा जा रहा है पक्षधर आलोचक

National:- सोशल मीडिया से लेकर सभी समाचार चैनलों पर इस समय फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर चर्चा में है। इन्हें कल दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया। जुबैर की गिरफ्तारी पर जहां राजनीतिक दलों ने भाजपा की कड़ी आलोचना की वही सोशल मीडिया यूजर्स इस समय दो गुटों में विभक्त हो गए हैं। एक जो जुबैर का समर्थन कर रहे हैं दूसरा जो जुबैर की गिरफ्तारी को ठीक ठहरा रहे हैं। लोग आपस मे एक दूसरे पर कटाक्ष भी कर रहे हैं और जुबैर की गिरफ्तारी का भाजपा से कनेक्शन जाहिर कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जुबैर है कौन और इन्हें दिल्ली पुलिस ने क्यों लिया है हिरासत में…..

जाने कौन है जुबैर:-

जुबैर जो की बैंगलुरू के रहने वाले हैं और इन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर सुब्रमण्यम स्वामी का पैरोडी फेसबुक पेज चलाकर खूब लोकप्रियता हासिल की। हालांकि बाद में उन्होंने यह अकाउंट डिलीट किया। वर्ष 2017 में जुबैर ने प्रतीक सिन्हा के साथ मिलकर ऑल्ट न्यूज को फैक्ट चेक वेबसाइट के रूप में लॉन्च किया। इनकीं यह वेबसाइट कुछ ही दिनों में आलोचनाओ से घिर गई। इनपर कथित तौर पर एक पक्ष की आलोचना करने के आरोप लगे। 
यह वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे लेकिन इनके ट्वीट अक्सर लोगो को हिला कर रख देते थे और यह अपने तवीट्स के चलते लोगो की नजर में रहते हैं। जुबैर के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा 6 अगस्त, 2020 को उनके द्वारा साझा किए गए एक ट्वीट का हवाला देते हुए एनसीपीसीआर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। यह वैसे तो समाचार चैनलों की आलोचना करते रहते हैं। मोहम्मद जुबैर, दक्षिणपंथी समूहों, भाजपा और मीडिया चैनलों के खिलाफ लगातार लिखते हैं बोलते रहते हैं। वही अभी हाल ही में ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर एक निजी समाचार चैनल की एक बहस की आलोचना करते हुए कहा था कि बहस में प्रवक्ता को बुलाने की क्या जरूरत है यह काम तो हमारे एंकर ही कर रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *