गांधीनगर/महिसागर, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महिसागर की चुनावी रैली में एक बार फिर से मणिशंकर अय्यर के बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। मोदी ने कहा, श्श्कांग्रेस के नेता मुझे नीच बताते हुए मेरे मां-बाप के बारे में पूछते हैं। मैं उन्हें यह जवाब देता हूं कि भारत भूमि ही मेरी मां है। जीवनभर इसकी सेवा की है और आगे भी करता रहूंगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, श्श्कांग्रेस जाति की राजनीति करती आ रही है। इसी वजह से जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना जैसे राज्य भी आज उसके हाथ से निकल गए हैं। हम विकास की बात करते हैं इसलिए आज एक तरफ विकास है तो दूसरी ओर जातिवाद। कांग्रेस हर राज्य से साफ हो रही है, क्योंकि जनता को पता है कि घर में कचरा नहीं रखना चाहिए। जिन्होंने गुजरात को कुछ नहीं समझा, क्या आज गुजरात की जनता उन्हें सजा देगी।श्श् उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से उनके (राहुल गांधी) दादा-नानी और पिता चुनाव जीतते थे, लेकिन अब उसी प्रदेश के अमेठी समेत बाकी क्षेत्रों से कांग्रेस साफ हो गई है। आपने (कांग्रेस) पूरे गुजरात के दिल पर चोट पहुंचाई है। जनता इसका बदला लेगी। हताशा में कांग्रेस मोदी को गाली दे रही है। मोदी ने कहा, श्श्देश की सेना को रेपिस्ट कहने वाला सलमान निजामी आज राहुल के लिए वोट मांग रहा है। क्या ये देश की सेना का अपमान नहीं है? निजामी ने कहा था कि घर-घर से अफजल निकलेगा। क्या गुजरात की जनता के घरों में आतंकी पैदा करना चाहते हो? गुजरात का मुसलमान भी ऐसी बात नहीं कहता है।श्श् प्रधानमंत्री मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 15 जनसभाएं करने वाले हैं।
More :BJP जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता ‘‘मेरे सैंय्या सुपरस्टार’’ पर झूमकर नाचीं
दूसरे चरण में 14 जिले में होगी वोटिंग- गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए उत्तर व मध्य गुजरात के 14 जिलों- अहमदाबाद, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, अरवल्ली, गांधीनगर, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंचमहाल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदैपुर में वोट डाले जाएंगे। उत्तर गुजरात में 27 सीटें हैं। इसमें से 15 भाजपा व 12 कांग्रेस के पास है। मध्य गुजरात की 35 सीटों में से 28 सीटें भाजपा, 6 कांग्रेस और 1 सीट अन्य के पास है।
Leave a Reply