BJP बड़ी जीत की ओर, 14 नगर निगमों में BJP बढ़त पर

लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी एक बार फिर शानदार जीत की ओर अग्रसर है. कुल 16 सीट पर हो रहे मेयर पद के चुनाव के लिए बीजेपी ने 14 सीट पर बढ़त बना रखा है. वहीं पहली बार नगर निगम चुनाव में किस्मत आजमा रही बसपा 2 सीट पर आगे चल रही है. अगर बसपा जीत दर्ज करती है तो ये उनके कार्यकर्ताओं के लिए शुभ संकेत है.

विधानसभा चुनाव में एक साथ मैदान में उतरी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. इन दोनों पार्टी का पूरी तरह से सफाया हो गया है. इन दोनों पार्टियों को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है. लोकसभा चुनाव से पहले ये चुनाव सेमीफाइनल मुकाबला माना जा रहा था जिसमें सपा-कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा है. ये हार इन दोनों पार्टियों के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है.

– फैजाबाद के गोसाईगंज नगर पंचायत के अब तक के आंकड़ों में भाजपा प्रत्याशी को मिले 594 मत, सपा 469 व निर्दल उम्मीदवार वैस अंसारी 376. सभासद के वार्ड नंबर 1 से सपा की कंचन, वार्ड नंबर 5 से निर्दल उम्मीदवार दीपक व वार्ड नंबर 9 से सपा के उम्मीदवार विजयी.

– सिविल लाइन वार्ड से बीजेपी की रीना सिंह जीती.
– भगत सिंह वार्ड से संतोष कुमार निर्दल जीते.
– निर्मोचन घाट वार्ड से बीजेपी के वीरचन्द जीते.
– विवेकानंद वार्ड से सपा की मुख्तर जहां जीती.
– भदरसा नगर पंचायत से सपा की रेहाना आगे बीजेपी पीछे.
– लालबाग वार्ड से बीजेपी की अन्नू जायसवाल जीती.
– सीताकुंड वार्ड से बीजेपी की मीरा जायसवाल जीती.
– स्वर्गद्वार वार्ड से सपा के महेंद्र शुक्ल जीते.
– अमानीगंज वार्ड से सपा की पूनम यादव जीती.
– अम्बेडकर नगर वार्ड से भाजपा की पुष्पा देवी जीती.
– मंगल पांडे वार्ड से बीजेपी के राजेश गौड़ 8 वोट से जीते सपा के जावेद हारे.

– बीकापुर नगर पंचायत की मतगणना में वार्ड नंबर 2 की मतगणना पूरी होने पर सपा के जुग्गी लाल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के राकेश पांडे से करीब 100 वोटों से आगे चल रहे हैं.
– नगर पालिका रुदौली में वार्ड स 1 से रुपा धानुक 72 वोट से जीती. 366 मत मिले.
– समाजवादी पार्टी के जब्बार अली भाजपा के अशोक कसौधन से आगे.नगर पालिका अध्यक्ष पद .
– बीकापुर मतगणना में में प्रशासन की मनमानी. पास जारी हो जाने के बाद भी मीडिया कर्मियों को नही जाने दे रहे है अन्दर.

– अयोध्या नगर निगम. सीता कुंड वार्ड से भाजपा की मीरा जायसवाल व लालबाग वार्ड से भाजपा के अन्नू जैसवाल जीते.

– अयोध्या नगर निगम में मेयर पद के लिए प्रथम चरण की मतगणना के परिणाम
बीजेपी के ऋषिकेश उपाध्याय को मिले 5368 वोट
समाजवादी पार्टी के गुलशन बिंदु को मिले 4149 वोट
बसपा के गिरीश चंद्र वर्मा को मिले 751 वोट
पहले चरण में 1209 वोट से आगे हैं बीजेपी के उम्मीदवार ऋषिकेश उपाध्याय.

– बुलंदशहर के जहांगीराबाद नगरपालिका चेयरमेन का रुझान
सूरजभान (बीजेपी)–2770
अजीत (सपा)–174
साबिर अली (बसपा) 633
अम्बरीष वर्मा (निर्दल) 1147

इलाहाबाद का ये है हाल
बीजेपी रू अभिलाषा गुप्ता नंदी 27596
कांग्रेस रू विजय मिश्रा 13050
सपा रू विनोद चंद्र दुबे 12299
बीएसपी रू रमेश चंद्र केसरवानी रू 7603

– बुलंदशहर जनपद की शिकार पुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के मतों की गणना का दूसरा रुझान.

– मुजफ्फरनगर सभासद जीते (शाहपुर नगर पंचायत)
वार्ड 6- विशाल गर्ग
वार्ड 1- ममता
वार्ड 9- अब्दुल कलाम

(चरथावल नगर पंचायत)
वार्ड-13 जगवती
वार्ड-10- वर्ष गर्ग
वार्ड-2-अशोक मीणा

(पुरकाजी नगर पंचायत)
वार्ड-10-नदीम कुरेशी
वार्ड 13- आलम कुरेशी

(सिसौली नगर पंचायत)
वार्ड-9- सतेंद्री देवी
वार्ड- 1- जयवीरी
वार्ड 6- बबली कश्यप
वार्ड 19- रामफल

(बुढाना नगर पंचायत)
वार्ड 13- मेहराज
वार्ड 1- टीटू उर्फ योगेंद्र त्यागी

(खतौली नगर पालिका)
वार्ड 22- अनीता

– बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर पालिका के चेयरमैन पद का पहला रुझान
विनीता गर्ग (भाजपा) 2131
विमला शर्मा (कांग्रेस) 1034
रफीक फडा (बसपा) 3215
मुरादाबाद निगम- दसवें चरण के उपरान्त लगातार भाजपा के विनोद अग्रवाल आगे.

 

– लखीमपुर खीरी रू सदर में बीजेपी की निरुपमा, गोला में निर्दलीय मीनाक्षी, पलिया में निर्दलीय आलोक मिश्र, मोहम्मदी से बीजेपी प्रत्याशी कन्हैया मेहरोत्रा आगे.

– कानपुर देहात पहली राउंड की मतगणना अपडेट… दो नगर पालिका व 7 नगर पंचायतों के लिए चल रही है मतगड़ना.

– गाजियाबाद मेयर आठवें चरण के बाद कुल वोट मिले
बीजेपी – 80131
बसपा – 43571
बीजेपी 8वे राउंड के बाद बसपा में 36560 वोट से आगे.

– बुलंदशहर/अनूपशहर नगरपालिका परिषद के पहले चरण के परिणाम मे बसपा के ब्रजेश शर्मा को 1131 मत, सपा के विनीत बंसल को 747 तथा बीजेपी के निशांत वशिष्ठ को 747 मत मिले हैं. निर्दलीय सरफराज को 281 एवं रालोद के भूपेंद्र को 200 मत तथा कांग्रेस को 154 मत मिले हैं.

– गजरौला अध्यक्ष पद के लिए पहले राउंड की गणना पूरी.

– गजरौला पहले राउंड की मतगणना भाजपा उम्मीदवार अंशु नागपाल 1400 से आगे

– कानपुर देहात का ये है हाल
पुखरायां वार्ड के जीते सभासद
वार्ड नंबर एक – महेंद्र
वार्ड नंबर चार -शर्मिला
वार्ड नंबर ९-नूरजहां
वार्ड नंबर २० – मनोलक्ष्मी
वार्ड नंबर २३-रमाकांती द्विवेदी
वार्ड नंबर 8-प्रमोदसिंह

– चांदपुर में पहले राउंड में सपा 4098, बीजेपी 1786, निर्दलीय जीनत 2462

– झाँसी 6 वे राउंड बीएसपी 4395 से आगे.

सपा महासचिव और पूर्व मंत्री आजम के गढ रामपुर में सपा की साइकिल तेजी से दौड़ रही. कमल कुम्हलाया दिख रहा . निर्दलीय भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे .

– लालगंज सीट पर कांग्रेस का दबदबा. लालगंज नगर पंचायत सीट से अनीता द्रिवेदी आगे. अनीता को मिले वोट 1368.निर्दल प्रत्याशी इंदु सिंह को 891 वोट मिले.

मिर्जापुर नगर पालिका में ये है हाल
भाजपा मनोज जायसवाल – 6640
सपा अशोक केशरवानी – 4752
बसपा शैलेन्द्र सिंह – 2049
कांग्रेस- माता प्रसाद -2008

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *