[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के डिबनी बनजरवा निवासी एक अधेड़ व्यक्ति अपने पतोहू से मिलने उसके मायके गया हुआ था ।उसे कुछ लोगों ने किसी रंजिश बस लाठी डंडा से पीटकर मौत की नींद सुला दिया।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची मुकामी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के बाद पीएम हाउस भेज दिया है। लोगों द्वारा इस घटना को लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही है ।
बताया जा रहा है कि यह हत्या अबैध सम्बधों के चक्कर में हुई है।पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी इनायत अपने पतोहू से मिलने सेवरही थाना क्षेत्र के दुलमा पट्टी गये हुये थे। जहां कुछ लोगो ने किसी बात को लेकर उन्हें लाठी डंडे से मार पीट कर जख्मी कर दिये वह खुन से लतफत होकर जमीन पर गिर बेहोश हो गये।
गभ्भीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी। घटना की खबर मिलते ही सेवरही पुलिस मौके पर पहुच आवश्यक कारवाई में जुटी हुई है। इस हत्या को लेकर लोगों द्वारा तरह तरह की चर्चायें भी की जा रही है।
लोगों में ब्याप्त चर्चाओं के अनुसार मृतक का अबैध सम्बन्धों के चलते उसकी हत्या होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुये चार लोगों को उठा पुछ ताछ के लिये थाने लायी है।इस बावत पुछे जाने पर एसओ ने बताया की मामले की तहकीकात की जा रही है जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा।
Leave a Reply