IB अफसर अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा

IB अफसर अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में सलमान उर्फ नन्हे को दबोच लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तथ्य जुटा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पांच नाम से जाना जाता है, जो मोमिन उर्फ सलमान उर्फ हसीन उर्फ मुल्ला उर्फ नन्हें है। आरोपी को सुंदर नगरी दबोचा है। इससे पहले अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने पार्षद ताहिर हुसैन को भी गिरफ्तार किया था। इसका नाम एफआईआर में था। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में खुलासा किया था कि आईबी के अफसर अंकित शर्मा की हत्या की जांच में जुटी एसआईटी को अहम सुराग हाथ लग गए हैं।

एसआईटी को वह वीडियो हाथ लग गया है, जिसमें अंकित शर्मा की हत्या के राज छुपे बताए जा रहे हैं। यह वीडियो एक आम नागरिक ने पुलिस को भेजा है। आईबी कांस्टेबल अंकित शर्मा, उत्तर पूर्वी दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता था। यहां हिंसा के दौरान उनकी हत्या कर शव को चांदबाग में फेंक दिया गया था। उनके शव को नाले से बरामद किया गया था। अंकित के पिता और भाई ने आम आदमी पार्टी से निगम पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन पर अंकित शर्मा की हत्या करने का आरोप लगाया था। ताहिर हुसैन पर हिंसा भड़काने और हिंसा में शामिल होने का आरोप लगने के बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *