नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान उम्र के इस पड़ाव पर भी अपने फैंस की पसंदीदा हैं। वहीदा के चाहने वाले उनकी हर बात पर नजर रखते हैं। इन दिनों वहीदा रहमान थोड़ी मस्ती और एडवेंचर के मूड में नजर आ रही हैं। इसकी जानकारी मिली है उनके हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो से। जिसमें वहीदा अपनी बेटी के साथ समुद्र में डाइविंग का लुत्फ ले रही हैं।
वहीदा रहमान की उम्र 83 साल है। इस उम्र में वहीदा काफी एडवेंचरस होती जा रही हैं। वहीदा रहमान की बेटी काश्वी रेखी ने उनकी एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की है। इस तस्वीर में वहीदा बेटी के साथ स्नोर्कलिंग करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने साबित कर दिया है कि वहीदा की उम्र भले ही ज्यादा हो गई हो लेकिन दिल से वो आज भी जवां हैं।
इस तस्वीर को साझा करते हुए काश्वी ने लिखा, ‘मॉम के साथ स्नॉर्कलिंग #waterbabies.’ मां बेटी की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर पर वहीदा के फैंस उनकी जिंदादिली की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि वहीदा की ये तस्वीर अंडमान निकोबार द्वीप के हैवलॉक की है। जहां वो अपनी बेटी काश्वी रेखी के साथ हैं।
वहीदा की इस तस्वीर पर उनके फैंस भी कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे ये देखकर काफी खुशी हो रही है कि आखिरकार उन्होंने अपनी बकेट लिस्ट से इसे हटा दिया। उम्र सिर्फ एक नंबर है। आप बेस्ट हैं वहीदा जी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वहीदा जी जिंदगी से भरी हैं। वो हमेशा हमें इंस्पायर करती हैं। आप में सच में कुछ तो है।’
Leave a Reply