[object Promise]
पडरौना, कुशीनगर । मजदूर दिवस पर नगर के बेलवा चुंगी स्थित शायरी व हनुमान मंदिर स्थान पर मजदूर दिवस का का आयोजन कर धूमधाम से मजदूर दिवस मनाया, इस दौरान मजदूरों को सम्मानित कर उनके अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित मजदूर दिवस पर मजदूरों को संबोधित करते हुए किसान नेता चंद्रभान कुशवाहा ने मजदूर हितों पर चर्चा कर उनके सहयोग के लिए आमजन से तत्पर रहने का आह्वान किया। श्री कुशवाहा ने मजदूरों के हक व अधिकार की चर्चा कर मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने की मांग की।
इस मौके पर मजदूरों को सम्मानित किया गया। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार यूपी सरकार की सराहना करते हुए आगे कहा कि मजदूरों के लिए पेंशन योजना में बढ़ाकर सरकार ने सुधी लेकर मजदूरों का हक दिलाने का कार्य किया है । साथ ही साथ मजदूरों के स्वास्थ्य चिकित्सा के अलावा अन्य सरकारी योजना को दिला कर सबका साथ सबका विकास करने का काम भाजपा ने किया है जो मजदूरों के हक के लिए सराहनीय है ।
इस दौरान मजदूर दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद कुशवाह ने की तथा संचालन शत्रुघ्न शाही ने किया। इस मौके पर मजदूरों में मजदूर संघ के अध्यक्ष गोपाल साहा,रमेश प्रसाद रशीद,संजय,मुजाहिद,रमेश,गौरी मिस्त्री,मुन्ना अंसारी,लवकुश गोंड, मुन्ना कुशवाहा,राजेश चौधरी, विद्यानंद वर्मा,संजय,मुर्तुजा,कुंवर प्रसाद, इजाजत अली,सुकट मिया, अशोक,कन्हैया के आलावा महेंद्र प्रताप सिंह,बैजनाथ शर्मा, गोबिन्द रावत,नवमी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे ।
Leave a Reply