सहारा प्रमुख सुब्रत राय का निधन, जानें बिहार के लाल ने कैसे भरी सपनों की उड़ान

[ad_1]

बीते दिन सहारा प्रमुख सुब्रत राय का निधन देर रात मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। सुब्रत राय ने 75 वर्ष की उम्र में कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ है। 12 तारीख को उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। उनको मधुमेह की समस्या भी थी और सुब्रत लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। 

कब हुआ सुब्रत का जन्म:

सुब्रत का जन्म बिहार के अरिया जिले में 10 जून 1948 को हुआ था। वह मध्यमवर्गीय परिवार से आते थे। उनका जीवन सादगी से परिपूर्ण था। अपने अथक प्रयास से उन्होंने लोकप्रियता हासिल की और एक जानेमाने बिजनेस मैन बन गए। फाइनेंस, रियल स्टेट, मीडिया और हॉस्पिटेलिटी जैसे कई संस्थानों पर उनका जलवा दिखता था। उन्होंने सहारा ग्रुप की स्थापना की और मध्यम वर्गीय परिवार का सहारा बने। 

सुब्रत ने अपने सपनों की उड़ान गोरखपुर से भरी। यहाँ वह सरकारी इंजीनियरिंग संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहे थे। 1976 में उन्होंने चिटफंड कम्पनी सहारा का अधिग्रहण किया। 1978 में उन्होंने इसे सहारा इंडिया बनाया और देखते ही देखते यह एक बड़ा बिजनेस ग्रुप बन गया। 

सुब्रत यही नहीं रुके उन्होंने सहारा का विस्तार शुरू किया। 1992 में समाचार की दुनिया में सहारा का परचम लहराया। सुब्रत ने राष्ट्रीय सहारा के नाम से एक समाचार चैनल लॉन्च किया। एक समय ऐसा आया जब सहारा ग्रुप भारत का सबसे विश्वसनीय ग्रुप बन गया। सहारा इंडिया में भारतीय रेलवे के बाद सबसे अधिक 12 लाख कर्मचारी काम करते थे। यह सुब्रत के लिए बड़ी सफलता थी। 

[ad_2]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *