Reporter Ramji sahu
खागा फतेहपुर । 3 दिसम्बर ग़ांधी जी की एक सौ पचासवीं जयंती पर तीसरे दिन कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया के नेतृत्व में सिठौरा,मुगलानीपुर,गौरी आदि गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर पार्टी की नीतियों का बखान किया।
प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया ने मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह उर्फ लालू के साथ सिठौरा,मुगलानीपुर,गौरी आदि ।
गांवों का पैदल भ्रमण कर जनता से भेंट-मुलाक़त कर केंद्र एवं राज्य की योगी सरकार की विभिन्न नीतियों का बखान किया। बुकलेट वितरित कर योजनाओं की लिखित जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि हर परिवार को पांच लाख का मुफ्त इलाज के साथ हर हाथ को काम देने के अलाव आवास, बिजली सहित अनेक कार्य किये जा रहे हैं।पदयात्रा में राज्यमंत्री श्री सिंह के साथ अच्छी खासी भीड़ जुट रही है। लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता झंडे बैनर के साथ गांव-गांव घूम रहे हैं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
Leave a Reply