पूर्व PM जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर CM अशोक गहलोत ने दी बच्चों को ये सौगात

पूर्व PM जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर CM अशोक गहलोत ने दी बच्चों को ये सौगात

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर बच्चों को खास सौगात दी है। सिनेमा घरों में बच्चों को फिल्म ‘सुपर 30’ और राजधानी में मेट्रो का सफर एक दिन के लिए निशुल्क कर दिया है। आपको बताते जाए आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती हैं। वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे। उनके जन्मदिन को बालदिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुबह अपने आवास पर बाल सप्ताह का प्रारंभ किया। इस मौके पर 500 स्कूली बच्चे मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे। यहीं से सीएम गहलोत ने राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अभियान ‘चुप्पी तोड़ो-हमसे बोलो’ अभियान का भी शुभारंभ किया है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि पहली बार हमने बाल साहित्य एकेडमी के गठन करने का निर्णय किया है उसके माध्यम से हम चाहेंगे पंडित नेहरू के जीवन के बारे में आप जानें और साथ ही बाल साहित्य बच्चों तक पहुंचे।आप बच्चे देश और समाज की सेवा के साथ अपने जीवन को सफल बना सके इस भावना के साथ हम इस एकेडमी की शुरुआत कर रहे हैं।

जयपुर के क्रिस्टल पाम सिनेमाघर में सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बच्चों को फिल्म ‘सुपर 30’ निशुल्क दिखाने की शुरूआत की है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म सुपर 30 के मुख्य भाग की शूटिंग राजस्थान की सांभर झील में की गई है। राजस्थान सरकार द्वारा इस फिल्म को कर मुक्त कर दिया था। बाल दिवस के अवसर पर जिले के सेकेण्ड्री स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए शहर के 7 सिनेमा घरों में ‘सुपर 30’ फिल्म का निशुल्क प्रदर्शन की व्यवस्था की गई है।

इसके अतिरिक्त जिले के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मैट्रो ट्रेन में निःशुल्क जयपुर दर्शन का मौका दिया गया है। डॉ. नीरज के पवन ने बताया कि जिले के राजकीय विद्यालयों के लगभग 500 बच्चों के लिए मानसरोवर मैट्रो स्टेशन से निशुल्क राइड की व्यवस्था भी की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *