1 महिला से 2 युवक करते थे प्रेम, ज्‍यादा प्रेम कौन करता है , विवाद में दूसरे ने गला काटकर नदी में फेंक दिया

[object Promise]

गोरखपुर, देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर निवासी काली हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर ही सुलझा ली है। काली की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपित व प्रेमिका को हिरासत में लेने के साथ ही धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।

[object Promise]
देवरिया के चर्चित हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर ही सुलझा ली है। हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपित व प्रेमिका को हिरासत में लेने के साथ ही धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।

यह है मामला

भागलपुर निवासी काली का छित्तुपुर के समीप से बीते मंगलवार की शाम सरयू नदी से शव बरामद किया गया था। गले पर चोट के निशान मिलने के बाद से ही काली की हत्या की आशंका जताई जाने लगी। काली के पिता के तहरीर देने के बाद पुलिस ने लार थाना क्षेत्र के रंभौली से एक युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में आरोपित ने बताया है कि छित्तुपुर निवासी एक महिला से उसका संबंध है और काली भी उससे प्रेम करता था। घटना की रात मैं वहां पहुंचा तो काली भी पहुंच गया और प्रेमिका के साथ संबंध बनाने के लिए जोर-जबरदस्ती करने लगा। विवाद के दौरान आरोपित ने धारदार हथियार से प्रहार कर काली की हत्या कर दिया और शव ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंक दिया। इसके बाद वह अपने गांव चला गया।

एक दशक से आरोपित का महिला से चल रहा है प्रेम

महिला की सात साल पहले शादी हुई। उसके पहले से ही आरोपित का उससे प्रेम चल रहा है। शादी होने के बाद जब महिला अपने ससुराल गई तो भी आरोपित उससे मिलने के लिए चला जाता। महिला को दो बच्चे हैं, चार साल से महिला अपने मायके में आकर रह रही है। इस बीच आरोपित के साथ ही काली का भी महिला से संबंध हो गया था।

गए थे कसम खाने, हो गया विवाद 

दोनों जब प्रेमिका के पास एक साथ मिल गए थे दोनों के बीच वहीं विवाद शुरू हो गया। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद काली व आरोपित सबसे ज्यादा प्यार महिला से कौन करता है ? यह बात तय करने के लिए सरयू नदी पर पहुंचे और हाथ में पानी लेकर कसम खाया। इस बीच मारपीट हो गई और कहानी हत्या तक पहुंच गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *