देश में 30 हजार के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या, 24 घंटे में कोरोना के 1543 नए मामले आए: स्वास्थ्य मंत्रालय

[object Promise]

नई दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलावर को अपने डेली बुलेटिन में बताया कि देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 934 हो गई और संक्रमितों की तादाद 29,435 पर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 6,868 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए हैं और 21,632 अब भी संक्रमण से जूझ (एक्टिव मामले) रहे हैं.

वहीं एक व्यक्ति विदेश चला गया था. कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. Also Read – हेल्थ वर्कर्स के कोरोना संक्रमित होने पर केंद्रीय सवास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जताई चिंता, बोले- इसे रोकना होगा

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले एक दिन में देश में 1543 नए मामले आए हैं, जिससे कुल संक्रमित मामलों की संख्या 29435 हो गई है, सक्रिय मामलों की संख्या 21632 है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *