पाक के खिलाफ महिलाओं का भड़का गुस्सा

[object Promise]

पुरवा-उन्नाव l पुलवामा की घटना हुये पखवारा बीत रहा लेकिन लोगों में व्याप्त गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा। आक्रोश बिना बदल लिए शांत नहीं होगा आसार एक दम साफ हैं। सेना ने अटैक नहीं किया तो अब लोगों के गुस्से का रुख बदल जायेगा जिसका खामियाजा केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा। ब्रहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्षा के नेतृत्व में महिलाओं का हुजूम सड़को पर आ गया।हाथ मे तिरंगा लिए महिलाएं चालीस के बदले चार हजार की मांग कर रही थी। नगर पंचायत कार्यालय से अध्यक्षा रेनू गुप्ता  व अधिशासी अधिकारी रेनू यादव की अगुवाई में सैकड़ों की तादात में निकली महिलाएँ बहुत गुस्से में थीं।

पाकिस्तान मुर्दाबाद चालीस के बदले चार हजार की मांग कर रहीं थीं।ज्यादातर महिलाओं से बात करने पर एक ही जबाब था कि अब गद्दारों से अब बात नहीं होनी चाहिए सीधे हमला बोलकर सैनिकों के बलिदान का बदला लेना चाहिये। “प्रेस”से बात करते हुए अध्यक्षा रेनू गुप्ता ने कहा कि हम अरसे से पाकिस्तान का दोगला पन देखतें आएं हैं 14 फर0 को तो हद ही हो गई हमारे 42 जवान आतंकी घटना का शिकार हो गए।घटना के बाद से ही देश में उबाल है। समाज सेविका मनोज कुमारी ने कहा कि सेना को पाकिस्तान पर आक्रमण कर देना चाहिए हमें खून का बदला चाहिए।गोमती, पप्पी,मालती,रामरानी,ज्योती आदि का कहना था कि सरकार अगर बदला नहीं लेगी तो हम सब सरकार को माफ नहीं करेंगे।

शहीदों के सम्मान में नगर पंचायत कार्यालय से निकली यात्रा राजा बाजार,वजीर गंज बस स्टॉप, होते हुए नगर पंचायत में समाप्त हुई।सैकड़ो महिलाओं के साथ साथ पंकज,छोटेलाल, कपिल,बबलू सिंह,रमेश कुशवाहा, मेराज अहमद,
संजय चौरसिया,अनिल शुक्ल,राजू आदि रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *