‘गुड न्यूज’ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने पोस्ट की इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीर, देखकर लोगों लगा शाॅक !

[object Promise]

कबीर सिंह फेम एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में मुंबई की एक सड़क पर ऐसा दृश्य देखा, जो उन्हें चैंका गया। इस एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डरावनी तस्वीर पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने फैन्स से सवाल किया है कि क्या आप भी मेरी नजर से देख पा रहे हैं, एक चेहरा?

कियारा ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, वह देखने में वाकई में डरावनी है. तस्वीर देखने के बाद उनके फैन्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

दरअसल, कियारा ने जो तस्वीर शेयर की है, वह एक पेड़ की है। यह तस्वीर डरावनी इसलिए लग रही है क्योंकि उसे देखने पर पेड़ पर किसी का चेहरा उभरा नजर आ रहा है। जैसे ही यह दिखाई देता है, देखने वाले के मन में अजीब सी सिहरन महूसस होती है।

कियारा ने यह तस्वीर शेयर करते हुए पूछा कि क्या वह अकेली हैं जिन्हें यह अनुभव हुआ है या फिर वास्तव में यह सभी देख पा रहे हैं। अपनी शेयर की गई तस्वीर के नीचे कियारा ने लिखा है क्या आप वो देख सकते हैं जो मैं देख पा रही हूं? क्या यह एक चेहरा है? हम्म्म… आप क्या सोचते हैं दोस्तों, यह पेड़ का चेहरा या सिर्फ उसका तना?

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on

बहरहाल, प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो कियारा इन दिनों अपनी अगली फिल्म गुड न्यूज की रिलीज के इंतजार में हैं। फिलहाल वह फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 27 दिसंबर को पर्दे पर आने वाली है। इसके अलावा, कियारा बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथलक्ष्मी बॉम्ब में और कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 2 नजर आनेवाली हैं।

अमला पाॅल ‘अडाई’ में न्यूड सीन देकर, अब बाथटब में नजर आईं टॉपलेस

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *