अमेरिका ने लगाया पुतिन की गर्लफ्रेंड पर प्रतिबंध, जानिए कारण

डेस्क। अमेरिका ने रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की गर्लफ्रेंड के नाम से आज जानी जाने वाली एलिना मरातोवना काबायेवा (Alina Maratovna Kabaeva) पर कई तरह के प्रतिबंध लगाएं हैं। 

ऐसा उन्होंने यूक्रेन में मास्को के हमले के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए किया है। यूएसए ने 39 वर्षीय एलीना की संपत्ति और उनके वीजा को भी फ्रीज करने की बात कही है। ऐसा उन्होंने अमेरिका और रूस के बीच लगातार बिगड़ रहे संबंध के कारण किया है।

अमेरिका ने अपने नए फैसलों में रूस के कुलीन वर्ग को भी निशाना बनाया है। इसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड एलिना मरातोवना काबायेवा का नाम भी चर्चा में आया है। 

वित्त विभाग के एक बयान में मंगलवार को यह भी बताया गया कि काबायेवा का पुतिन के साथ घनिष्ठ संबंध है और वह नेशनल मीडिया ग्रुप की प्रमुख भी है, जो टेलीविजन, रेडियो और प्रिंट संगठनों का क्रेमलिन समर्थक साम्राज्य रहा है। उनके अनुसार उसे यूरोपीय संघ और यूके द्वारा भी मंजूरी दी गई है।

बता दें कि पश्चिमी देशों ने फरवरी में यूक्रेन पर आक्रमण करने के फैसले को लेकर 69 वर्षीय रूसी राष्ट्रपति को दंडित करने के लिए पुतिन के सहयोगियों और प्रियजनों पर आर्थिक प्रतिबंध लगा कर अपना विरोध दर्ज किया था। 

अमेरिका ने आक्रमण को लेकर रूस के साथ सीधे टकराव से परहेज किया था और उसने यूक्रेन की मदद के लिए अरबों डॉलर के हथियार और अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *