कौन है वो नर्स, जिसने PM मोदी को लगाई वैक्सीन की पहली डोज

[object Promise]

कौन है वो दो नर्स?
पीएम मोदी को जब वैक्सीन लगी तो उस वक्त वहां पर दो नर्स मौजूद थी। जिन्हें हम सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में भी देख सकते हैं। पीएम मोदी के साथ ही ये दोनों नर्स भी चर्चा का विषय बन गई हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी को जो नर्स वैक्सीन लगा रही है उसका नाम पी निवेदा है। निवेदा पुडुचेरी की रहने वाली हैं। वहीं जो तस्वीर में दूसरी नर्स नजर आ रही है वो केरल की रहने वाली है। इन दोनों को लेकर भी इस वक्त देश में काफी चर्चा हो रही है।

पी निवेदा ने कहा ये
प्रधानमंत्री को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने वाली सिस्टर पी निवेदा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री को भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन की पहली खुराक दी गई है, 28 दिन में दूसरी डोज लगाई जाएगी। वैक्सीन देने के बाद उन्होंने (प्रधानमंत्री ने) बोला कि वैक्सीन लगा भी दी, पता भी नहीं चला।’

डॉक्टरों ने किया असाधारण काम
सूत्रों के मुताबिक, पुडुचेरी की रहने वाली सिस्टर पी निवेदा ने मोदी को भारत बायोटेक के कोवैक्सीन टीके की पहली खुराक लगाई। उन्होंने ट्वीट किया कि मैंने एम्स में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली। कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में असाधारण काम किया है।

भारत को कोविड​ मुक्त बनाएंगे​​​​​​
उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों से कोरोना वायरस का टीका लगवाने की अपील करता हूं, जो इसके पात्र हैं। हम सब मिलकर भारत को कोविड-19 से मुक्त बनाएंगे। दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत, एक मार्च से वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए लोग कोविन टू-पाइंट जीरो पोर्टल या आरोग्य सेतु जैसे अन्य आई टी ऐप्लीकेशन पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

किसी भी रास्ते को नहीं किया गया बंद
प्रधानमंत्री ने ट्वीट के साथ ही टीका लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह असमिया गमछा पहने दिख रहे हैं और मुस्कुराते हुए टीका लगवा रहे हैं। उनके साथ इस तस्वीर में सिस्टर निवेदा के अलावा केरल की रहने वाली एक अन्य नर्स रोसम्मा अनिल भी दिख रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के एम्स पहुंचने के दौरान किसी भी रास्ते को बंद नहीं किया गया और ना ही यातायात को रोका गया। लोगों को परेशानी न हो, इसलिए उन्होंने टीके के लिए सुबह का समय चुना।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *