तसलीम ने पुलिस को बताया कि शादी के पहले दो-तीन महीने तो खुशी-खुशी बीते थे लेकिन बाद में अयूब उससे छोटी-छोटी बात पर झगड़ने लगा था। तसलीम के मुताबिक अयूब अपने काम को लेकर बेहद लापरवाह था और जब वह उससे इस बारे में बात करती थी तो वह उससे लड़ता और उसके साथ मारपीट भी करता था। तसलीम को लगा कि अयूब सारे झगड़े भुला चुका है और पैचअप करना चाहता है। तसलीम के मुताबिक, जैसे ही उसने अपनी जीभ बाहर निकाली, अयूब ने उसे हाथ से पकड़ा और चाकू से काट दिया। इसके बाद वह उसे कमरे में बाहर से लॉक कर फरार हो गया।
तसलीम ने फोन कर अपनी बहन तबस्सुम को घटना के बारे में बताया और मदद मांगी। तसलीम ने शोर कर कॉलोनी के लोगों को भी बुला लिया। उसके पास कमरे की ड्यूप्लिकेट चाभी थी, जिसकी वजह से वह बाहर आ सकी।
फ्रेंच किस करते वक्त अपनी बीवी की जीभ काटने के आरोपी शख्स ने पुलिस पूछताछ में अपनी गलती कबूल की है। हालांकि इसके पीछे उसने अजीबोगरीब तर्क दिया है।
आरोपी पति ने पुलिस को बताया है कि 9 अक्टूबर को किस करते वक्त बीवी और उसकी जीभ एक-दूसरे से चिपक गई थी और इसी वजह से उसे मजबूरन जीभ काटनी पड़ी। बता दें कि अहमदाबाद के जुहापुरा में 46 साल के अयूब मंसूरी पर अपनी पत्नी की जीभ काटने का आरोप है।
पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा संभव है कि पूछताछ के दौरान मंसूरी पुलिस को धोखे में रख रहा हो। एक पुलिस कर्मी ने बताया, ‘अयूब ने कहा है कि एक-दूसरे के करीब आने के बाद उत्तेजना के दौरान उसने पाया कि बीवी की जीभ उसकी जीभ से चिपकी हुई है।
इसलिए उसने दोनों जीभ को अलग करने की कोशिश की। इसी दौरान पत्नी की जीभ कट गई।’मंसूरी ने पुलिस को आगे बताया कि जब उसे एहसास हुआ कि पत्नी की जीभ कट गई है और इससे काफी खून बह रहा है तो वह घबरा गया।
उसने पुलिस को बताया कि बीवी को घर में बंद करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। दूसरी ओर पीड़िता तसलीम अब भी बोल नहीं पा रही हैं। उन्हें खाने में भी दिक्कत है। 9 अक्टूबर की रात को उन्हें सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
तसलीम के देवर इदरीस मंसूरी का कहना है कि सर्जरी के बाद से वह लिक्विड डाइट पर हैं। तसलीम आरोपी अयूब मंसूरी की तीसरी पत्नी हैं और अयूब तसलीम का दूसरा पति है।
बताया जा रहा है कि मार्च 2018 में शादी के बाद अयूब अकसर तसलीम की पिटाई करता था। पुलिस का कहना है कि अयूब पर अपनी पहली पत्नी परवीन को जिंदा जलाकर मारने का आरोप है।
पुलिस का कहना है, ‘अयूब के खिलाफ आपराधिक मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। उसने मुंबई की एक महिला से दूसरी शादी की थी। पिटाई के बाद उसने भी अयूब को छोड़ दिया। इसके बाद अयूब ने तसलीम से शादी की।’ मंसूरी अभी न्यायिक हिरासत में है और उसे साबरमती जेल में रखा गया है।
Leave a Reply