CBI ने कसा शिकंजा, इंजीनियर की पत्नी गिरफ्तार, लगे हैं बच्चों के पोर्न वीडियोज बेचने के आरोप  

[object Promise]

लखनऊ। रामभवन यादव पर बच्चों की आपत्तिजनक फोटोज और वीडियोज डार्कनेट के जरिए बेचने के आरोप हैं। कर्मचारी पर आरोप है कि उसने दस साल के अंदर 50 से ज्यादा बच्चों का यौन शोषण किया। चाइल्ड पोर्न से जुड़े इस मामले में जांच टीम ने नवंबर महीने में आरोपी रामभवन को चित्रकूट से गिरफ्तार किया था। वहीं यूपी के बांदा जिले की एक स्पेशल कोर्ट ने रामभवन को 30 नवंबर तक सीबीआई के पास न्यायिक हिरासत में भेजा था।   सीबीआई (CBI) ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के एक कर्मचारी की पत्नी को गिरफ्तार किया है। कर्मचारी की पत्नी पर संगीन आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि गिरफ्तार की गई महिला का पति (रामभवन यादव) योगी सरकार के सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। जिसे बीते महीने यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

अब इस मामले में रामभवन यादव की पत्नी दुर्गावती पर संगीन आरोप लगे हैं। इस मामले में आरोपी रामभवन की पत्नी पर आरोप है कि वो इस गुनाह के गवाहों को लालच देने का काम करती थी। वो गवाहों को प्रभावित कर अपने पक्ष में उन्हें करने की कोशिश कर रही थी। जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी की गई है।

जानकारी के मुताबिक, जिन बच्चों का शोषण किया गया, उनमें से अधिकतर पांच से 16 साल के बीचे के उम्र के हैं। ये सभी चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर के रहने वाले हैं। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर पर जांच टीम को सेक्स टॉयज, लैपटॉप, करीब आठ लाख रुपये कैश और अन्य सामानों के साथ बड़ी मात्रा में चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल मिला था।

पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी पीड़ित लड़कों को मोबाइल या अन्य सामान का देता था, जिससे वो अपना मुंह बंद रखें। मामले की जांच के दौरान टीम को पता चला कि रामभवन कई विदेशी लोगों के भी संपर्क में था, जिन्हें वो वीडियो और फोटो बेचा करता था। अब इस मामले में रामभवन की पत्नी को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीबीआई द्वारा ऑनलाइन चाइल्ड पोर्न फैलाने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के लिए एक स्पेशल यूनिट बनाई गई है। इसी यूनिटत को यूपी में सबसे पहले बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के बारे में पता चला था। इसके बाद टीम ने एक्शन लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *