Karpoori Thakur Bharat Ratna: भारत रत्न के साथ मिलता है पैसा?

Karpoori Thakur Bharat Ratna: भारत रत्न देश का सर्वश्रेष्ठ अवार्ड माना गया है। केंद्र की मोदी सरकार ने आज यानी कर्पूरी जयंती के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी को भारत रत्न से सम्मानित करना पूरे भारत के लिए गर्व की बात है। वही अब सवाल यह उठता है कि भारत रत्न अवार्ड के साथ अन्य क्या -क्या सुविधाएं मिलती हैं।

क्या भारत रत्न के साथ मिलता है पैसा:

भारत रत्न भारत का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार है। जब किसी व्यक्ति को भारत रत्न द्वारा भारत सरकार सम्मानित करती है। तो उसे भारत रत्न के साथ एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। भारत रत्न के साथ कोई पैसा नहीं मिलता। हालांकि जिस व्यक्ति को भारत रत्न दिया जाता है उसके परिजनों के लिए यह गर्व की बात होती है और भारत रत्न अपने साथ पैसा नहीं लाता लेकिन कई विशेष सुविधाएं लेकर आता है।

क्या मिलती हैं सुविधाएं:

भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को वॉरंट ऑफ़ प्रेसिडेंस में जगह दी जाती है। इसके साथ ही व्यक्ति को मुफ्त रेलवे यात्रा की सुविधा और कई अहम सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए न्योता भी मिलता है। भारत रत्न से सम्मानित लोगों को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस, लोकसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद प्रोटोकॉल में जगह मिलती है। 1955 के दौरान भारत रत्न देने के नियमों में बदलाव किया गया और इसमें मरणोपरांत सम्मानित करने का प्रावधान भी जोड़ा गया। मरणोपरांत भारत रत्न देने की बात करें तो सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को सम्मानित किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *