सनसनीखेज खुलासा: मां लेती थी सुपारी, बेटा मारता था गोली, पूरे 18 हत्याएं की

पूर्वांचल का यह मोस्ट वांटेड साइको सीरियल किलर एक-दो नहीं, पूरे 18 हत्याओं में वांछित था। खास बात यह है कि वह सुपारी लेकर भी हत्याएं करता था और इसके लिए उसकी मां डील फाइनल करती थी। हम बात कर रहे हैं हाजीपुर के बिदुपुर थाना क्षेत्र स्थित दाऊद नगर से पकड़े गए अविनाश श्रीवास्घ्तव की। पटना एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने संयुक्घ्त छापेमारी कर उसे उसके साथी सतीश राय के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी मां कंचन देवी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को अविनाश की तलाश पिछले सप्ताह सेवानिवृत्घ्त शिक्षक सहदेव राय की हत्या सहित कई अन्घ्य मामलों में थी।
अविनाश ने पुलिस पूछताछ में स्घ्वीकार किया है कि उसने ही सहदेव राय पर गोली चलाई थी। वारदात के दौरान उसके साथ साथी सतीश कुमार भी था। उसने बताया कि सहदेव का उसके दोस्घ्त धर्मेंद कुमार से झगड़ा था। उसने दोस्ती की खातिर सहदेव की हत्घ्या कर दी।
बीते साल 25 जुलाई को अविनाश एक बैंक का शटर काटते हुए पुलिस के हत्घ्थे चढ़ गया था। तब पुलिस को पता चला था कि वह एक साइको सीरियल किलर है। उसने तबतक 17 हत्घ्याएं की थीं। उसने पुलिस को बताया था कि फिल्म श्गैंग्स ऑफ वासेपुरश् उसकी जिंदगी पर ही आधारित है। लेकिन, वह पुलिस कस्टडी से भागने में सफल रहा। इसके बाद उसने सहदेव की हत्घ्या कर दी।
अविनाश साइको किलर तो है ही, वह सुपारी लेकर भी हत्घ्याएं करता था। इसमें उसकी मां कंचन देवी भी उसका सहयोग करती थी। पुलिस के अनुसार कंचन देवी सुपारी लेकर हत्घ्याओं में डील करती थी। वैशाली के एसपी की मानें तो अविनाश की मां उसकी गैरहाजिरी में डील करती थी। वह बेटे को अपना मोबाइल सुपारी लेने के लिए देती थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

Read More :सफल होना है तो ऐसे मित्र को तुरंत छोड़ दे

अविनाश के पिता ललन श्रीवास्तव की हत्या का आरोप कुख्घ्यात मोइन खां उर्फ पप्पू खां गैंग पर लगा था। बदले की भावना से भरे अविनाश ने 2003 में मोइन खां के सीने में 32 गोलियां उतार दीं थीं। मोइन के मरने के बाद भी वह गोलियां दागता रहा था।
बीते दिनों अविनाश की गिरफ्तारी के पहले एसटीएफ को पहले से यह जानकारी थी कि अविनाश ने छह लोगों की सुपारी ली थी, जिनमें तीन हाजीपुर और तीन पटना के थे। वह एक एक कर सबकी हत्या करने वाला था। उसके पूरे प्लान पर एसटीएफ की नजर थी। लेकिन, वह शिक्षक की हत्या करने में सफल रहा। एसटीएफ के इंस्पेक्टर अर्जुन लाल के अनुसार बिदुपुर में अविनाश के छिपे रहने की सूचना मिलने पर एसटीएफ ने वैशाली पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ लिया।

Read More : शरद यादव : नई पाटी की तैयारी पूरी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *