पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर हमले की खबर है. ये हमला बिहार के बक्सर के नंदन गांव में हुआ. नीतीश कुमार समीक्षा यात्रा के दौरान यहां आए थे. हमलावरों ने पत्थरबाजी की और जमकर हंगामा किया. हमले के दौरान सीएम को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है.
बताया जा रहा है कि कुछ लोग इलाके की दलित बस्ती को लाने की मांग कर रहे हैं और इसी को लेकर विवाद हो गया और फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई. इस पथराव में कई लोगों के घायल होने की खबर है. सीएम नीतीश कुमार आज सुबह विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा के दौरान बक्सर के नंदर गांव पहुंचे थे. वहीं यह हादसा हुआ है. हमले के दौरान वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया. मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक लोगों ने हाथों में पत्थर पकड़े हुए थे. हमलावरों में महिलाएं भी शामिल थीं.
Read More चंकी पांडे की भतीजी पार्टी में बिना अंडरगारमेंट पहने आ गई, देखें वीडियो
Leave a Reply