विदेश:- ट्वीटर की खरीद को लेकर सुर्खियों में आए एलन मस्क इस समय काफी चर्चित हैं। लोग मस्क द्वारा ट्वीटर डील को होल्ड करने के बाद से अब इस डील लेकर तरह तरह की बात कर रहे हैं। वही अब इस बीच एलन मस्क का यह बयान सामने आया है जिसमे वह कहते नजर आ रहे हैं कि टेस्ला उनके दिमाग मे 24 घण्टे घूमती रहती है। उनके इस बयान के बाद अब लोगो का कहना है कि मस्क ट्वीटर डील से भटक रहे हैं।
बता दें एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो साझा की है जिसमे उन्होंने दो लोगो को दिखाया है और एक को टेस्ला व एक को ट्वीटर कह इंगित किया है। इस फोटो में मस्क भी है जो टेस्ला का हाँथ पकड़े है और ट्वीटर को टुकटुकी लगाकर निहार रहे हैं।
To be clear, I’m spending <5% (but actually) of my time on the Twitter acquisition. It ain’t rocket science!
Yesterday was Giga Texas, today is Starbase. Tesla is on my mind 24/7.
So may seem like below, but not true. pic.twitter.com/CXfWiLD2f8
— Elon Musk (@elonmusk) May 19, 2022
उन्होंने कहा है कि मैं अपने समय का 5 फीसदी से कम समय ट्वीटर के अधिग्रहण को देता हूँ। यह कोई रॉकेट साइम्स तो नहीं लेकिन वास्तव में टेस्ला मेरे दिमाग मे हमेशा रहती है दिन के 24 घण्टे रहती है। बता दें एलन मस्क ने अभी हाल ही में टेस्ला के 44 लाख शेयर ट्वीटर खरीद के लिए बेच दिए थे और इस समय ट्वीटर के शेयर में काफी गिरावट भी देखने को मिल रही है।
Leave a Reply