कोरोना की चपेट में आए ‘डांस दीवाने 3’ के होस्ट राघव जुयाल, जज पहले ही हो चुके हैं संक्रमित

[object Promise]

नई दिल्ली। टीवी रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ के जज धर्मेश के बाद अब शो के एंकर राघव जुयाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी ख़ुद राघव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए दी है। राघव और धर्मेश से पहले शो के 18 क्रू मेंबर्स भी कोरोना वायरस का शिकार हुए थे।

अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए राघव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘ खांसी और बुखार के बाद मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो कि पॉजिटिव आया है। जो लोग भी बीते दिनों मुझस संपर्क में आए हैं वो प्लीज़ अपना ध्यान रखें, सेफ रहें और सारे प्रोटोकॉल्स का पालन करें’।

राघव के पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किया है और उन्हें अपना ध्यान रखने की सलाह दी है। ‘गली ब्वॉय’ अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी जो ख़ुद कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं, उन्होंने लिखा, ‘अरे भाई ध्यान रखे ठीक हो जाओ जल्दी बहुत उछल कूद करनी है’। सिद्धांत के अलावा कॉमेडिनय सुगंधा मिश्रा, ईशा गुप्ता, आशा नेगी, मोहिना कुमारी, कोरियोग्राफर मुदस्सर ख़ान और मोहन शक्ति ने भी राघव के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें ‘Get well soon’विश किया है।

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर इन दिनों कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। बड़े से बड़े स्टार से लेकर क्रू मेंबर तक कोई भी इसकी मार से बच नहीं पा रहा है। कुछ दिन पहले ‘डांस दीवाने 3’ के सेट पर एकसाथ 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद जज धर्मेश भी कोरोना का शिकार हो गए जिसके बाद उन्हें कुछ दिन के लिए शो से रिप्लेस कर दिया गया और उनकी जगह ली कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने। धर्मेश के अलावा अलावा शो के प्रोड्यूसर अरविंद राव कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। आपको बता दें बीते दो महीने में कई टीवी स्टार्स और बॉलीवुड स्टार्स कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं, जिनमें अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, भूमि पेडनेकर, आमिरा ख़ान समेत कई सेलेब्स ने नाम शामिल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *