[object Promise]
घटना मेरठ के कलंजरी गांव की है. घटना के दौरान घर में कोई भी नहीं था. काम के सिलसिले में पति गांव से बाहर गए हुए थे वहीं दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे. जानकारी के मुताबिक कुमुद (मृत महिला) की लाश सुबह 8 बजे उनके कमरे में देखी गयी. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गयी.
महिला की हत्या करने वाले ने महिला के गले में चेहरे और गले पर बेरहमी से वार किये थे. महिला के गले में आधा चाकू धसा हुआ मिला जबकि आधा चाकू जमीन पर पड़ा हुआ था. जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे ने महिला के गले पर तब तक वार किया जब तक चाकू टूट नहीं गया. वहीं महिला की आंखें भी जख्मी थीं.
Leave a Reply