रिपोर्ट:हर्ष यादव
मुसाफिरखाना। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय -भारत सरकार द्वारा प्रायोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजन आई फाउंडेशन द्वाराअमेठी जिले में किया जा रहा है ।इस कड़ी में शुक्रवार को संस्था ने मंगलम इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना में ‘निबंध एवं कला प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में २००से अधिक बच्चों ने भाग लिया एवं विद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित रहे, उन्हें कई तरह की सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारियां दी गई हैं ।निबंध और कला प्रतियोगिता हेतु ड्राइंग की सामग्री कलर पेन पेंसिल स्केच पेंसिल बॉक्स पाउच इत्यादि भी वितरित किए गए। जागरूकता शिविर में जानकारी हेतु पेप्लेट, बुकलेट, हैंड बिल आदि संस्था द्वारा वितरित किए गए ।सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आई- फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा पर ३० मार्च से शुरू किए गए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिले के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
Leave a Reply