[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : समाजसेवी संस्था गो ग्रीन सेव अर्थ फाउंडेशन की ओर से कुशीनगर जिले के पडरौना नगर में बाहर से आने वाले प्रवासी मज़दूर भाइयों को कठकुइयाँ मोड़ स्थित गांधी पार्क पर भोजन पानी की व्यवस्था कराया गया। इस दौरान दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, सूरत, चंडीगढ़ आदि बड़े शहरों से हज़ारों किलोमीटर की पैदल पलायन कर आ रहे हैं।
ये सभी मज़दूर वर्ग के लोग बेहद भूखे हैं, इनकी दिक्कतों को देखकर पडरौना शहर के कुछ नौजवानों ने इन्हें भोजन कराने का निर्णय लिया और मंगलवार को इसी अभियान के तहत गांधी पार्क पर सैकड़ों मज़दूर भाइयों को भोजन पानी का प्रबंध कराया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष विमलेश निगम,मंटू जायसवाल,मुहम्मद सैफ लारी, सुमित चौरसिया,लव कुश मिश्रा,दीपांकर मिश्रा एडवोकेट,शुभम जायसवाल,नियाज़ अहमद आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply