क्यों लाल सिंह चड्डा से इतना चिढ़ गए दर्शक की आमिर को हुआ 100 करोड़ का नुकसान

मनोरंजन: आमिर खान की फ़िल्म लाल सिंह चड्डा का जो हाल हुआ है। उसकी कल्पना आमिर खान ने कभी नही की थी। चार साल तक पर्दे से दूर रहने के बाद जब आमिर खान ने वापसी की तो दर्शको ने उन्हें न बोल दिया और उनकी फिल्म लाल सिंह चड्डा धराशायी हो गई।

सोशल मीडिया पर लाल सिंह चड्डा के बायकॉट ने इस फ़िल्म को रिलीज से पहले ही लोगो की नजरों से गिरा दिया। फ़िल्म को लोगो ने बिना देखे ही रिजेक्ट कर दिया और बॉक्स ऑफिस पर इस फ़िल्म की जमकर बेज्जती हुई। यह फ़िल्म अब तक की आमिर खान की सबसे खराब फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। 
इस फ़िल्म ने काफी मशक्कत के बाद एक हफ्ते में महज 50 करोड़ की कमाई कर पाई है। सिनेमा घरों में इस फ़िल्म का हाल बहुत खराब है। इस फ़िल्म को देखने लोग नही आ रहे हैं। कई दिन इस फ़िल्म के शो कैंसिल करने पड़े। दर्शक लाल सिंह चड्डा के नाम पर चिढ़ जा रहे हैं। इस बार आमिर खान ने जो सपना देखा था वह चूर चूर हो गया और उनकी फिल्म में उनके करियर को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फ़िल्म को देखने बहुत कम दर्शक पहुंच रहे हैं। इस फ़िल्म ने अबतक महज 1 से 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. रोज इस फिल्म का कलेक्शन घटता जा रहा है। वही अब सिनेमाघरों में इस फ़िल्म की स्किन किसी और को दी जा रही है क्योंकि इसको देंखने में दर्शक रुझान नही दिखा रहे हैं। वही इस फ़िल्म के फ्लॉप होने से आमिर खान को 100 करोड़ का नुकसान हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *