अगर भूल से भी इन चीजो के साथ खा ली दवाई तो झेलनी पड़ेगी बड़ी मुसीबत

स्वास्थ्य: आज के दौर में हमारी लाइफस्टाइल बिल्कुल बदल गई है। रफ्तार से चलती जिंदगी के बीच हम अगर सबसे ज्यादा किसी को नुकसान पहुंचाते हैं तो वह है हमारा स्वास्थ्य। क्योंकि हम अब अपने खान पान के लिए उम्दा समय नही निकाल पाते हैं और हमे कई बीमारियां घेर लेती है। वही जब हम उन बीमारियों का इलाज करवाने डॉक्टर के पास जाते हैं तो डॉक्टर हमे दवाइयों का एक पैकेट पकड़ा देते हैं। 

वही डॉक्टर हमे अपने खान पान के रूटीन व हमे क्या खाना चाहिए उसकी जानकारी भी देते हैं। डॉक्टर ऐसा हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए करते हैं। तो आइए जानते हैं वह कौन सी चीजे है जिन्हें खाने के बाद दवाइयों का सेवन नही करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है।
सबसे पहले अगर आप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने के बाद दवाई खाते हैं तो यह आपके लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। क्योंकि दवाइयों में वार्फरिन होता है। वार्फरिन का सेवन विटामिन युक्त चीजो के सेवन के बाद नही किया जाता है। क्योंकि यह बीमारी के प्रभाव को कम करने के लिए उपयोग होती है।
अगर आपकी आदत है कि आप चाय के साथ दवाइयों का सेवन कर लेते हैं। तो आपको यह महंगा पड़ सकता है। चाय में कई कैमिकल होते हैं जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह होते हैं। वही अगर हम चाय के साथ दवाई का सेवन करते हैं तो यह हमे एसीडिटी की नई बीमारी दे सकता है।
शराब आजकल लोगो के जीवन का हिस्सा बन गई है। लोग अब स्वैग के लिए शराब का सेवन करते हैं। लेकिन आपको कभी भी शराब के साथ दवाइयों का सेवन नही करना चाहिए। क्योंकि शराब से हमारा लीवर खराब होता है और अगर आप शराब के साथ दवाइयों का सेवन करते हैं तो यह आपके लीवर पर विपरीत प्रभाव डालता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *